भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी 20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को भारतीय समय अनुसार 4:30 pm में खेला जाएगा। भारत ने अपने दोनों मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। इस प्रकार भारत ये तीसरा और आखिरी मैच जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। आइए देखते हैं कि क्या होगी टीम की रणनीति और कैसा होगा पिच का मिजाज
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जिम्बाब्वे का दौरा अब तक भारतीय टीम के लिए बेहतरीन रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड में लगातार 2 टी 20 सीरीज गवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में थी। कप्तान के ऊपर भी अपने टीम को जीत दिलाने का अच्छा खासा दबाव बना था लेकिन अब यह दबाव काफी हद तक कम हो गया है क्योंकि भारत ने यह सीरीज में लगातार 2 जीत दर्ज कर सीरीज पहले से ही अपने नाम कर ली है ।
वैभव सूर्यवंशी का फॉर्म भारत के लिए चिंताजनक बना हुआ था लेकिन पहले मैच में ही उन्होंने अपने फॉर्म को साबित कर दिया । इसके अलावा ईशान किशन भी अच्छे लय में नजर आ रहे हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानी, बेन कुरेन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
